Wednesday, April 13, 2016

Santa Story

एक बार संता अपनी बीवी के साथ ट्रेन मे सफर कर रहा था ।
अचानक संता की बीवी को सर्दी लगने लगी तो उसने संता से खिडकी बंद करने के लिए कहा ।
संता खिडकी के पास गया और खिडकी को नीचे धकेलने लगा लेकिन खिडकी बंद नही हुई ।
तभी अचानक एक बूढा जो सामनेकी सीट पर बैठा था,
खिडकी के पास आया और एक झटके मे ही खिडकी को बंदकरते हुए संता से बोला, "बेटा कुछ खा लिया करो"
.
थोडी देर बाद
संता की बीवी संता से बोली, मुझे गर्मी लग रही है वो खिडकी खोल दो ।
संता खिडकी के पास गया और खिडकी खोलने का प्रयास किया लेकिन इस बार भी संता असफल रहा ।
तभी वही बुढा उठा और एक झटके मे खिडकी खोलते हुए वही बात दोहराई, "बेटा कुछ खा लिया करो"
.
संता को इस बात से शर्म महसुस हुई और उसने बदला लेने की सोची ।
.
संता उठा और ट्रेन रुकने वाली चैन को पकडकर ऐसे हाव भाव करने लगा कि मानो वह चैन को खीँचना चाहता हो ।
तभी वही बूढा उठा और झट से चैन को खींच दिया और वही बात बोला, "बेटा कुछ खा लिया कर" .
ट्रेन रुक गई और टीटीई ने बिना कारण चैन खींचने पर बुढे को पकड लिया ।
.
जब टीटीई बुढे को पकडकर ले जा रहा था तो बूढा गुस्से मे संता की और देखने लगा ।
.
तभी संता मुस्कुराते हुए बोला,
"ताऊ जी थोडा कम खाया करो"

Best Santa Banta Jokes

बीवी – सुनो जी, जब हमारी नयी नयी शादी हुई थी,
तो जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, 
मुझे ज्यादा खिलाते थे।
संता - तो ?
बीवी - तो अब ऐसा क्यों नहीं करते ?
संता - क्यूंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गयी हो....
.................................................................................
Santa plane land hote hi chillane lga.
.
.
Bnglore aya banglore aya.
Balle Balle
.
'Air Hostess: Hello sir.
B silent
.
.
Santa- ok anglore aya anglore aya
.
alle alle .
.................................................................................
एक आदमी स्कूटर पर बैठ कर
पिक्चर हाल के सामने संता से
पूछ बैठा :-
आदमी :- भाईसाहब , स्कूटर
स्टैंड कहाँ है ?
संता :- भाईसाब , पहले आप
अपना नाम बताइये ?
आदमी :- रमेश !
संता :- आपके
माता पिता क्या करते हैं ?
आदमी :- क्यों ? वैसे
भाईसाब मैं , लेट
हो जाऊंगा और पिक्चर शुरू
हो जाएगी !
संता :- तो जल्दी बताओ ??
आदमी :- मेरी माँ , एक
डॉक्टर हैं और मेरे
पिता जी इंजीनियर हैं ! अब
बता दीजिये ?
संता :- आपके नाम कोई
जमीन जायजाद है ?
आदमी :- हाँ , गांव में एक खेत
मेरे नाम है ? प्लीज़ भाईसाब
अब बता दीजिये स्कूटर
का स्टैंड कहाँ है ?
संता :- आखिरी सवाल , तुम
पढ़े लिखे हो ?
आदमी :- जी हाँ ! मैं, MBA
कर रहा हूँ ! अब बताइये
जल्दी से !
संता :- भाईसाब , देखिये
आपकी पारिवारिक
पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है ,
आपके
माता पिता दोनों उच्च
शिक्षित हैं , आप खुद भी इतने
पढ़े लिखे हैं , 
पर मुझे अफ़सोस है
कि आप इतनी सी बात
नहीं जानते कि....
स्कूटर
का स्टैंड उसके नीचे
लगा होता है ,.....
.................................................................................
विदेश यात्रा से लौटकर आये संता ने अपनी बीवी से पूछा- क्या मैं विदेशी जैसा दिखता हूं?
बीवी- नहीं तो
संता- तो फिर लन्दन में एक औरत क्यों पूछ रही थी कि मैं विदेशी हूं

Tuesday, April 5, 2016

दूर रहें इन 5 मेकअप उत्पादों से, जरूर पढ़ें

मेकअप आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा है और आप बगैर मेकअप घर से नहीं निकलतीं ? लेकिन कुछ मेकअप उत्पाद आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इनका प्रयोग न ही करें तो बेहतर होगा। जानिए कौन से हैं यह उत्पाद -


1 टेलकम पाउडर - टेलकम पाउडर सामान्य तौर पर आपमें से कई लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा होगा। भले ही आप इसे सुरक्षि‍त मानते हों, लेकिन इसमें मौजूद सिलिेकेट्स नामक तत्व आपको एलर्जी, फेफड़ों में इंफेक्शन या फिर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शि‍कार बना सकता है।

2 ब्लीच क्रीम - अधि‍कांश ब्लीच क्रीम में पाया जाने वाला हाइड्रोक्विनोन त्वचा के निकलने, लालिमा या लाल रेशेस अथवा त्वचा के रूखेपन के लिए जिम्मेदार होता है। इसकी जगह त्वचा प्रभावशाली घरेलू उत्पादों का प्रयोग करना बेहतर होगा।
3.लिप ग्लॉस - होंठों पर चमकदार नमी लाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला लिपग्लॉस कुछ ऐसे केमिकल्स से युक्त होता है, जो आपके होंठों की त्वचा को अंदर से रूखा कर सकते हैं साथ ही रोमछि‍द्रों को ब्लॉक कर सकते हैं।
4 हेयर कलर - इसमें मौजूद हानि‍कारक केमिकल्स आपके सिर की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा त्वचा का लाल होना और खुजली जैसी समस्याएं भी हो सकती है जो अन्य गंभीर समस्याओं को जन्म देती हैं।
5 नेल पॉलिश - भले ही अपको रंगीन, चमकीले नेल पॉलिश का शौक हो, लेकिन इनमें मौजूद एसीटोन आपके नाखूनों को दाग या धब्बों से युक्त बनाने के साथ ही कमजोर बनाने में सहायक होता है। इसके लिए हमेशा नेल पॉलिश का इस्तेमाल करने से बचें।

तिनके का सहारा


बादशाह अकबर अपने कुछ दरबारीयों के साथ नौका विहार के लिये गये। जब नोका नदी के बीचों-बीच पहूंची तो बादषाह को मजाक सुझा।
Akbar birbal short story अकबर बीरबल
बीरबल सहिAkbar birbal short story अकबर बीरबलत अपने दरबारीयों को एक तिनका दिखाकर वह बोले- जो इस तिनके के सहारेे नदी पार कर लेगा, उसे मैं एक दिन के लिए बादशाह बना दूंगा।
बीरबल बोला यह काम मैं काम कर सकता हूं मगर बादशाह बनने के बाद।
बादशाह अकबर बाले- ठीक है आज के दिन के लिए मैं तुम्हे बादशाह बनाता हू।
बीरबल तिनका लेकर नदीे में कुदने को हुए। कुदने से पहले उन्होने अंगरक्षकों से कहा- इस समय मेैं बादशाह हूँ, तुम अपने कर्तव्य का पालन करो।
यह सुनते ही अंगरक्षकों ने उन्हें पकड लिया और बोले- आप बादशाह हेै इसलिए हम आपको जान-जोखिम का काम नहीं करने देंगे।


बीरबल ने काफी जद्दोजहद की मगर अंगरक्षकों ने नहीं छोडा, इतने में नोका दूसरे किनारे पर जा लगी।
बादशाह अकबर बोले बीरबल तुम हार गये। हार कहां गया जहांपनाह, इस तिनके के सहारे ही तो मेैंने नदी पार की, यह मेरे पास नहीं होता तो मैं बादशाह नही होता और अंगरक्षक मुझे नदी में कुदने से भला क्यों रोकते ?
बादशाह अकबर हंसकर बोले- बीरबल तुमसे जीतना सचमुच मुश्किल काम है।

सबसे मुश्किल काम

Akbar birbal short story in hindi अकबर बीरबल

एक दिन बीरबल दरबार में देर से पहुँचे। अकबर ने पूछा क्या बात है ? बीरबल आज देर से क्यों आये? बीरबल ने कहा- जहांपनाह, आज मुझे बच्चों को संभालना पडा। बादशाह को यह सुनकर बहुत आश्चर्य हुआ, बोले यह भी कोई काम हुआ? जहांपनाह बच्चों को संभालने का काम सबसे कठिन है। जब यह काम सिर पर आ पडता है तो कोई भी काम समय पर नहीं हो पाता।
बादशाह बाले- बीरबल बच्चों को बहलाना तो सबसे आसान काम है, उनके हाथ में कोई खाने की चीज दे दो, या कोई खिलोना थमा दो बस काम बन गया।
बीरबल ने कहा- बादषाह सलामत आपको इसका अनुभव नहीं है इसलिए आपको यह काम आसान लगता है। जब आप प्रत्यक्ष अनुभव करेंगे तो आपको मेरी बात समझ में आ जायेगी। चलिए मैं छोटे बच्चे का अभिनय करता हूं और आप मुझे बहला कर देखिए।
बादशाह तुरन्त राजी हो गये।
बीरबल छोटे बच्चे की तरह रोने लगे। अब्बा मुझे दुध चाहिए, बादशाह ने फोरन दुध मंगवा लिया । दुध पीने के बाद बीरबल ने कहा अब मुझे गन्ना चुसना है। बादशाह ने गन्ना मंगवाया और उसके छोटे-छोटे टुकडे करवा लिये, मगर बीरबल ने उसे छुआ तक नहीं वह रोता ही रहा।

रोते-रोते वह बोला अब्बा मुझे पूरा गन्न चाहिए। बीरबल का रोना जारी रहा। बादशाह ने हारकर दुसरा गन्ना मंगवाया। मगर बच्चा बने बीरबल रोते-रोते बोले यह गन्ना मुझे नहीं चाहिए, मुझे तो पहले वाला ही पूरा गन्ना चाहिए। यह सुनकर बादशाह झल्ला उठे, उन्होनें कहा बकवास मत कर चुपचाप चुस ले। कटा हुआ गन्ना अब पुरा कैसे हो सकता है ?
नही मैं तो पहले वाला गन्ना हीे लूंगा। बादशाह यह सुनकर क्रोधित हो उठे। अरे है कोई यहां ? इस बच्चे को यहां से ले जाओ। बीरबल हंस पडे। बादशाह को स्वीकार करना पडा कि बच्चों को संभालना वास्तव में बहुत मुष्किल काम है।