Tuesday, September 10, 2013

List of funny Teacher Student jokes

अध्यापक -छात्र

अध्यापक -तुम बडे मुर्ख हो बालक , मै तुम्हारी उम्र मे अच्छी तरह किताब पढ लेता था |

छात्र - श्रीमान आपको अच्छा मास्टर मिल गया होगा ?
...........................................................................................

अध्यापक और कपिल....

अध्यापक ने कपिल से कहा - जो काम तुमने नहीं किया , उसके लिए तुम्हें सजा नहीं दी जाएगी |

कपिल - धन्यवाद सर ! आज में होमवर्क करना भूल गया हूं |

...........................................................................................

एक छात्र ने गणित के अध्यापक से कहा..

एक छात्र ने गणित के अध्यापक से कहा - सर ! अंग्रेजी के अध्यापक तो अंग्रेजी में बातें करते है | आप भी गणित में बात क्यों नहीं करतें ? गणित अध्यापक - ज्यादा तीन पांच न कर फोरन नौ -दो ग्यारह हो जा , नहीं तो चार पांच रख दूगां तो छठी का दूध याद आ जाएगा |
................................................................................................

शिक्षक ने क्लास में..

शिक्षक ने क्लास में लडके की कॉपी जांचते हुए उससे कहा- मुझे आश्चर्य होता है कि तुम अकेले इतनी सारी गल्तियां करते हों ?

लडके ने खडे होकर कहा - यह सब गल्तियां मैंने अकेले नहीं की हैं , मेरे पिता जी ने भी इसमें मुझे मदद दी है |
.........................................................................................

अध्यापक और छात्र..

अध्यापक - तुम कैसे सिद्ध करोगे कि साग-पात खाने वाले की निगाहें तेज होती है |

छात्र - सर , आज तक किसी ने बकरे या घोडे को चश्मा लगाते देखा है क्या
...................................................................................

क्लास अध्यापक..

अध्यापक ( छात्रों से ) - अगर न्यूटन पेड़ के नीचे नहीं बैठते और उनके सिर के ऊपर सेब नहीं गिरता तो गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत हमें कैसे पता चलता |

्छात्र - सर ! बिलकुल सही कहा आपने , अगर न्यूटन हमारी तरह क्लास में बैठकर इसी तरह किताब पढ़ रहे होते तो वो भी कोई आविष्कार नहीं कर पाते 
..........................................................................................

संगीत के अध्यापक...

संगीत के अध्यापक ने अपने एक छात्र से पूछा-तुम किस ताल के विषय में अधिक जानते हो ? छात्र ने तुरंत उत्तर दिया - सर ! में हडताल के विषय में अधिक जानता हुं |
............................................................................................

अध्यापक और प्रिंसिपल.

अध्यापक - बोलो बच्चों गंगा नदी पटियाला से निकलती है |

भावना (छात्रा ) - सर नहीं गंगा नदी पटियाला से नहीं निकलती |

प्रिंसिपल - महोदय आप भी कैसे अध्यापक है | गंगा नदी पटियाला से नहीं गंगोत्री से निकलती है |

अध्यापक - प्रिंसिपल महोदय , गंगा नदी पटियाला से ही निकलती है तथा तब तक निकलती रहेगी , जब तक मेरी सात महीने की तनखाह नहीं मिल जाती 
.............................................................................................

पंद्रह सेब..

अध्यापक - रोहन , अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हों जिनमें से छः तुम निर्मला को दे दो , चार सुनिता को दे दो और पांच डौली को दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा ?

रोहन - सर ! मुझे तीन नई गर्ल्स फ्रेंड़ मिलेगी |
...........................................................................................

अच्छे अंक लेना..

अध्यापक - शाबाश दीपक , मुझे खुशी है कि तुमने इतने अच्छे अंक लिए | आगे भी ऐसे ही अच्छे अंक लेना |

दीपक - अच्छा सर , पर आप भी परचे भाई साहब के प्रेस में छपवाते रहिएगा 
............................................................................................

आलस्य क्या हैं..........

अध्यापक ने परीक्षा में चार पृष्ठों का निबन्ध लिखने को दिया - विषय था- "आलस्य क्या हैं ?

एक विद्यार्थी ने तीन पृष्ठों को खाली छोड़ दिया और चौथे पर बड़े - बड़े अक्षरों में लिखा - "यही आलस्य हैं |"
......................................................................................

सपने मे अमेरिका क सफर...

अध्यापक - चिंटू तुम कल स्कूल क्यों नहीं आए ? चिंटू - सर , कल मैं सपने में अमरीका चला गया था | अध्यापक - ठीक है ! पिन्टू तुम क्यों नहीं आए ? पिन्टू - सर , मैं चिंटू को एयरपोर्ट छोडने गया था 
..........................................................................................

Funny Chutkule: चटपटे मसालेदार चुटकुले

बेटी: हमारे कॉलेज के सर बड़े ही हैंडसम और इंटेलिजेंट हैं, मुझे वो बहुत ही अच्छे लगते हैं.
मां: शिक्षक या गुरू बाप के बराबर होते हैं बेटी.
बेटी: माँ तुम हमेशा अपने ही बारे में सोचती हो, कभी मेरे बारे में भी तो सोचो.

******************
HINDI JOKES
गाँव में मेला लगा हुआ था.
एक मेढक से रहा नहीं गया और वो एक ज्योतिषी के पास जा पहुंचा.
मेढक: मेरा क्या भविष्य है?
ज्योतिषी : एक सुन्दर युवती तुम्हारे अंग अंग को गौर से निहारती हुई, जगह जगह स्पर्श करेगी.
मेढक : अरे वाह! कब? कहां?
ज्योतिषी : अगले ही हफ्ते कॉलेज की बॉयलॉजी लैब में.


******************
HINDI JOKES

दो सहेलियां आपस मे बात कर रही थीं.
महिला: पहले मेरे पति भाग-भाग कर मेरी सारी फरमाइशें पूरी करते थे.
सहेली: और अब ?
महिला: अब फरमाइश सुनते ही भाग जाते हैं.

******************
HINDI JOKES

नन्‍ही टीना (दादी से): क्या आप एक्टिंग भी करती हैं?
दादी (टीना से): नहीं तो लेकिन क्यों?
टीना: सुबह मां पिताजी से कह रही थीं कि यदि आप यहां रहीं तो ड्रामा तो जरूर होगा.


******************

HINDI JOKES
संता सिंह का अपनी बीवी से जोरदार झगड़ा हुआ, जिसके दौरान गुस्से में आकर बीवी ने कुर्सी उठाकर संता को दे मारी…
संता सिंह का पैर टूट गया, और वह अस्पताल में पलस्तर करवाने के लिए पहुंचा…
अस्पताल में पलंग पर लेटे-लेटे संता दर्द से कराहते हुए इधर-उधर देखने लगा, और साथ वाले पलंग पर लेटे हुए मरीज को देखकर उसकी नज़रें ठिठक गईं, क्योंकि उस मरीज की दोनों टांगों पर पलस्तर चढ़ा हुआ था…
संता ने सहानुभूति भरी आवाज़ में सवाल किया, “भाईसाहब, क्या आपकी दो बीवियां हैं…?”


Monday, September 9, 2013

अकबर-बीरबल के रोचक किस्से : अब तो आन पड़ी है


बादशाह अकबर को मजाक करने की आदत थी। एक दिन उन्होंने नगर के सेठों से कहा- आज से तुम लोगों को पहरेदारी करनी पड़ेगी। सुनकर सेठ घबरा गए और बीरबल के पास पहुंच कर अपनी फरियाद रखी।

बीरबल ने उन्हें हिम्मत बंधाई- तुम सब अपनी पगड़ियों को पैर में और पायजामों को सिर पर लपेटकर रात्रि के समय में नगर में चिल्ला-चिल्ला कर कहते फिरो, अब तो आन पड़ी है।

उधर बादशाह भी भेष बदलकर नगर में गश्त लगाने निकले। सेठों का यह निराला स्वांग देखकर बादशाह पहले तो हंसे, फिर बोले- यह सब क्या है?


सेठों के मुखिया ने कहा- जहांपनाह, हम सेठ जन्म से गुड़ और तेल बेचने का काम सीखकर आए हैं, भला पहरेदारी क्या कर पाएंगे, अगर इतना ही जानते होते तो लोग हमें बनिया कहकर क्यों पुकारते?

बादशाह अकबर बीरबल की चाल समझ गए और अपना हुक्म वापस ले लिया

Funny Jokes In Hindi

Pandit ji ke pas ek bolne wala tota tha.

Sharma ji jab bhi pandit ji ke ghar ke samne se gujrate to
tota kahta: Aur bevkuf mote.

Sharma ji ne iski sikayat pandit ji se ki.

Pandit ji apne tote ko bahut danta aur use aisi harkat karne se mana kiya.
Agle din jab sharma ji udhar se gujre to dekha ki tota use dekh kar man hi man muskura raha hai.

Sharma ji jab use ignore kar aage badhe to tota peeche se bola: Samajh to gaye hi hoge.
.....................................................................................................................................
Ek aadmi pepsi saamne rakh ke udas betha tha.
Dost aaya pepsi Pee kar bola: kyun udaas hai?
Aadmi: Aaj to din hi kharab hai,

Subah Biwi se jhagda ho gaya,
Raste mein car kharab,
Office late, Boss ne nokri se nikal dia,

Ab suicide ke liye Pepsi mein zahar milaya tha.
Wo bhi tu pi gya..
......................................................................................................................................
Dr. Mareez ke peeche bhag raha tha,
logon ne pucha kya hua?
Dr. bola 4 bar aisa hua
sala brain ka operation karwane aata hai aur baal katwa ke bhag jata hai
......................................................................................................................................
Ek admi Dr. Se-
Aap Parchi Me Aisa Kya Likhte Ho
jo Sirf Medical Store Wale Ko Hi Samajh Me aata hai

Dr.: main likhta hu….
“Maine Loot Liya Hai Tu Bhi Loot Le..”
......................................................................................................................................
*Today’s Truth*
Apne INDIA ka kuch nahi ho sakta..
Yaaro
Kyun ki yaha..
Budhhe DESH chala rahe hai..
aur
Jawan Facebook!!
......................................................................................................................................
Mobile ek MANDIR hai,
Sim card uska DEVTA,
Call karne wala PUJARI,
Sms bhejne wala DANI,
Padhane wala BHAKT
Reply na karne wala mandir ka BHIKARI.



भगवान राम के लिए मीडिया सवाल (FUNNY STORY IN HINDI)

मान लीजिएं रामजी ने आज के युग में सीताजी को बचाने संघर्ष किया होता तो उनके साथ क्या होता? आज जहां एक अच्छे इंसान को भलाई के लिए सूली पर चढा देने का रिवाज है क्या वहां रामजी अपना कार्य पूरा कर पाते?

अगर रामजी ने कलयुग में रावण पर आक्रमण किए होते तो उनसे मीडिया किस तरह के सवाल करते:



  • आपने अपनी टीम के महत्वपूर्ण घटक श्री हनुमान को लंका में सीता की खोज करने तथा संदेश देने के उद्देश्य से भेजा था, परन्तु उन्होंने वहां जाकर आग लगा दी… क्या इससे यह साफ नहीं हो जाता कि आपकी टीम में अंदरूनी तौर पर वैचारिक मतभेद हैं…?
  • क्या श्री हनुमान के विरुद्ध अशोक वाटिका उजाड़ने के आरोप में वनविभाग द्वारा मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए…?
  • आपके एक अन्य सहयोगी श्री सुग्रीव पर अपने भाई महाबली बालि का राज्य हड़पने का आरोप है… क्या आपने इसकी जांच करवाई…?
  • क्या यह सच नहीं है कि बालि का राज्य हड़पने की श्री सुग्रीव की साजिश के मास्टरमाइंड आप स्वयं हैं…?
  • आप 14 साल तक वनवास में रहे… क्या आप स्पष्ट रूप से बता सकेंगे कि आपको वहां अपने खर्चे चलाने के लिए फंड कहां से मिलते रहे…?
  • क्या आपने किसी स्वतंत्र एजेंसी से उस फंड का ऑडिट करवाया है…?
  • क्या आप बताएंगे कि आपने सिर्फ रावण पर हमला क्यों किया, जबकि अन्य अनेक देशों में भी राक्षस शासनारूढ़ थे… क्या यह लंका की सरकार को निजी कारणों से अस्थिर करने की साजिश नहीं थी…?
  • क्या यह सच नहीं है कि रावण को परेशान करने के मकसद से आपने उनके परिवार के निर्दोष लोगों, जैसे कुम्भकर्ण, पर हमला किया…?
  • क्या आपकी टीम के श्री हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी की जगह पूरा पहाड उखाड़ लेना सरकारी जमीन के साथ छेड़छाड़ नहीं… क्या आप इसे वन संपदा के साथ भी खिलवाड़ नहीं मानेंगे…?
  • क्या यह सच नहीं कि आपने रावण पर आक्रमण करने से पहले समुद्र पर लंका तक बनाए गए पुल का ठेका नल और नील को अपने करीबी होने के कारण दिया…?
  • बताया गया है कि आपने पुल बनाने के लिए छोटी-छोटी गिलहरियों से भी काम करवाया… क्या इसके लिए आपके विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम तथा बालश्रम कानून के तहत मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए…?
  • आपने बिना किसी पद पर रहते हुए युद्ध के समय देवराज इन्द्र से राजकीय सहायताप्राप्त की और उनका रथ लेकर रावण पर हमला किया… क्या इससे आप इन्द्र की ‘टीम ए’ सिद्ध नहीं होते…?
  • क्या इस सहायता के बदले आपने इन्द्र से यह वादा नहीं किया कि अयोध्या का राजा बनने के बाद आप उन्हें अयोध्या के आसपास की जमीन दे देंगे…?
  • स्वर्ग की दूरी अयोध्या की तुलना में कई गुणा अधिक है, परन्तु युद्ध के दौरान आपने अयोध्या से रथ न मंगवाकर इन्द्र से रथ मंगवाया… क्या यह निर्णय इन्द्र की कंपनी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं किया गया…?
  • जाम्बवंत द्वारा युद्ध में आपको दी गई सहायता और परामर्श के बदले क्या आपने उन्हें राष्ट्रपति बनाने का वादा नहीं किया…?
  • क्या विभीषण को अपनी टीम में शामिल करके आपने दल-बदल कानून का सरासर उल्लंघन नहीं किया…?
  • और आखिरी सवाल, आपने भरत को राजा बनाया… क्या आपको अपनी नेतृत्व क्षमता पर संदेह था…?