Sunday, May 1, 2016

Mobile Phone ke Nuksan

Mobile Aaya
Camera Khatam
-
Mobile Aaya
Wrist Watch Khatam
-
Mobile Aaya
Torch Khatam
-
Mobile Aaya
Radio Khatam
-
Mobile Aaya
MP3 Khatam
-
Mobile Aaya
Letters Khatam
-
Mobile Aaya
Calculator Khatam
-
Mobile Aaya
Computer Khatam
-
Mobile Aaya
Sakooon Khatam
-
Aur agar apka 
-
"Mobile" 
aap ki

"Girlfriend/wife" ke haath main aaya to

Maa Kasam 
aap "Khatam."

Thursday, April 28, 2016

Yeh Lo: जब फेसबुक पर एक आदमी ने बताया अपने सोने का प्लान!

Yeh Lo: जब फेसबुक पर एक आदमी ने बताया अपने सोने का प्लान!

एक आदमी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, कि आज मैं छत पर सोऊंगा।
बस फिर क्या था मोहल्ले के 25-30 मच्छरों ने लाइक कर दिया।
और उसके बाद दो चोरों ने भी काम बता दिया। अब वह छत पर नहीं सोता है।
संतोष जादौन, रायपुर

एक मासूम बच्चे से किसी ने सवाल किया बिल्ली पूंछ क्यों हिलाती है?
बच्चे ने बड़ी ही मासूमियत से जवाब दिया- क्योंकि पूंछ बिल्ली की है, वह जो चाहे कर सकती है

Big Hit: जब मरीज बिना ऑपरेशन करवाए ही हॉस्पिटल से भाग निकला

Big Hit: जब मरीज बिना ऑपरेशन करवाए ही हॉस्पिटल से भाग निकला

दोस्त- तुम ऑपरेशन बिना कराए हॉस्पिटल से क्यों भाग गए। 
मरीज- नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा। ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है। 
दोस्त- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है। सही तो कह रही थी।
मरीज- वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी।

वो मुड़-मुड़ के देख रहे थे हमें, हम मुड़-मुड़ के देख रहे थे उन्हें, वो हमें, हम उन्हें, हम उन्हें, वो हमें, क्योंकि परीक्षा में न उन्हें कुछ आता था, न हमें..!

शराबियों से ज्यादा शिष्टाचारी कोई नहीं होता - अगर पेग तबीयत से लगे हों तो, टकराई हुई भैंस को भी ‘बहन जी सॉरी’ बोलकर आगे बढ़ जाते हैं। 

YES IT'S SILLY: दीवार से सिर फोड़ना, पत्नी को कुछ समझाना

YES IT'S SILLY: दीवार से सिर फोड़ना, पत्नी को कुछ समझाना

खुद की जान खतरे में डालना = शादी करना।
आ बैल मुझे मार = पत्नी से पंगा लेना।
दीवार से सिर फोड़ना = पत्नी को कुछ समझाना।
चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात = पत्नी का मायके से वापस आना।
आत्महत्या के लिए उकसाना = शादी की राय देना।
दुश्मनी निभाना = दोस्तों की शादी करवाना।
खुद का स्वार्थ देखना = शादी ना करना।
पाप की सजा मिलना = शादी हो जाना।
लव मैरिज करना = खुद से युद्ध करने को योद्धा ढूंढ़ना।
जिंदगी के मजे लेना = कुंवारा जीवन जीना।
ओखली में सिर देना = शादी के लिए हां करना।
दो पाटों में पिसना = दूसरी शादी करना।
खुद को लुटते हुए देखना = पत्नी को पर्स से पैसे निकालते हुए देखना।
शादी के फोटो देखना = गलती पर पश्चाताप करना।
शादी के लिए हां करना = स्वेच्छा से जेल जाना।
शादी = बिन अपराध की सजा।
साली आधी घर वाली = वो स्कीम जो दूल्हे को बताई जाती है, लेकिन दी नहीं जाती।

Fake Shake: गुर्दे के इलाज पर बायपास सर्जरी मुफ्त, मरीजों में उत्साह

Fake Shake: गुर्दे के इलाज पर बायपास सर्जरी मुफ्त, मरीजों में उत्साह

मुंबई, शहर के एक फाइव स्टार अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन ने एक जोरदार ऑफर के तहत प्रत्येक गुर्दे के कैंसर के इलाज पर एक बायपास सर्जरी मुफ्त करने की घोषणा की है। अस्पताल की इस घोषणा से सभी मरीजों में एक भयानक उत्साह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अस्पताल के डिप्टी मैनेजर डॉक्टर परेश इरादतन ने कहा, “मरीज और उनके परिवार वाले इस फेस्टिवल बोनान्जा से काफी उत्साहित हैं। जिन परिवारों में काफी लोग बीमार रहते हैं, उनके लिए हमारे पास काफी ऐसे ऑफर्स हैं।
किडनी ट्रांसप्लांट के साथ छह फ्रैक्चर प्लास्टर फ्री, एक पूरी बत्तीसी रिप्लेस कराने पर आंखों का लेजर ट्रीटमेंट, इस तरह के कई फेस्टिव ऑफर हम अपने मरीजों को दे रहे हैं।’ 

अस्पताल के एक मरीज मंगलू ने भी इन योजनाओं की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे बुखार हो गया था और मैं यहां करीब दो हफ्ते भर्ती रहा। करीब ढाई लाख का बिल था, लेकिन मेरे पास इंशुरेंस है ये सुनकर साढ़े तीन लाख का बिल बना दिया गया। उधर इंशुरेंस वालों ने पैसे देने से मना कर दिया, इधर यहां साढ़े तीन लाख का बिल। पर तभी मैंने इनका फेस्टिव ऑफर देखा। 
मेरी बीवी को किडनी में स्टोन की प्रॉब्लम लग रही थी। साइड में दर्द रहता था। यहां दिखाया तो इन्होंने कहा कि किडनी निकालनी पड़ेगी, पर इलाज मुफ्त में हो जाएगा। बस फिर क्या था साहब, हमने फ्री में निकलवा ली किडनी। लोग डॉकटरों को लुटेरा कहते हैं, पर ये तो फरिश्ते हैं फरिश्ते।” जहां कई पॉलिटिकल पार्टियां इस घोषणा को चुनावी रंग देने की कोशिश कर रही हैं, वहीं अस्पताल प्रशासन ने साफ किया है कि बढ़ते मेडिकल खर्चों को कम करना ही उनकी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। 

डॉक्टर इरादतन के शब्दों में, “जहां लोगों का खर्च करोड़ों में हुआ करता था वहीं अब लाखों में ही निपट जाएंगे बेचारे।” उन्होंने बताया कि हम यह ऑफर अब बड़ी बीमारियों के साथ-साथ घरेलू इलाज से ठीक होने वाली छोटी-मोटी तकलीफों के लिए भी शुरू कर रहे हैं। जैसे कि सर्दी-जुकाम होने पर यदि आप 7 दिन अस्पताल में भर्ती होते हैं तो आने वाले समय में आपकी खांसी का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। वहीं आप पेट दुखने से संबंधी किसी मर्ज के कारण भर्ती होते हैं तो आपके घुटनों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। इन ऑफर्स को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।