Sunday, November 2, 2014

रिक्शेवाले का बेटा बना IAS officer !

Rikshaw puller IAS Officer in Hindi
अपने पिता श्री नारायण जैसवाल के साथ गोविन्द

रिक्शेवाले  का बेटा बना IAS officer !

अगर  career के  point of view से  देखा  जाए  तो  India  में  थ्री आइज़ (3 Is) का   कोई  मुकाबला  नही:
IIT,IIM, और IAS. लेकिन इन तीनो  में  IAS का  रुतबा  सबसे  अधिक  है . हर  साल  लाखों  परीक्षार्थी  IAS officer बनने  की  चाह  में  Civil Services के  exam में  बैठते  हैं  पर  इनमे  से 0.025 percent से  भी  कम  लोग  IAS officer बन  पाते  हैं . आप  आसानी  से  अंदाज़ा  लगा  सकते  हैं  कि  IAS beat करना  कितना  मुश्किल  काम है , और ऐसे  में  जो  कोई  भी  इस  exam को  clear करता  है  उसके  लिए  अपने  आप  ही  मन  में  एक  अलग  image बन  जाती  है . और  जब  ऐसा  करने  वाला  किसी  बहुत  ही  साधारण  background से  हो  तो  उसके  लिए  मन  में  और  भी  respect आना  स्वाभाविक  है .
आज  AKC पर  मैं  आपके  साथ  ऐसे  ही  एक  व्यक्ति की  कहानी  share  कर  रहा  हूँ  जो  हज़ारो  दिक्कतों  के  बावजूद  अपने  दृढ  निश्चय  और  मेहनत  के  बल  पर  IAS officer बना .
ये  कहानी  है  Govind Jaiswal की , गोविन्द   के  पिता  एक  रिक्शा -चालक  थे , बनारस  की  तंग  गलियों  में  , एक  12 by 8 के  किराए  के  कमरे  में  रहने  वाला  गोविन्द  का  परिवार  बड़ी  मुश्किल  से  अपना  गुजरा  कर  पाता  था . ऊपर से  ये  कमरा  ऐसी  जगह  था  जहाँ  शोर -गुल  की कोई  कमी  नहीं  थी , अगल-बगल  मौजूद  फक्ट्रियों  और  जनरेटरों  के  शोर  में  एक  दूसरे  से  बात  करना  भी  मुश्किल  था .
नहाने -धोने  से  लेकर  खाने -पीने  तक  का  सारा  काम इसी  छोटी  सी जगह  में  Govind , उनके  माता -पिता  और  दो  बहने  करती  थीं . पर  ऐसी  परिस्थिति  में  भी  गोविन्द  ने  शुरू  से  पढाई  पर  पूरा  ध्यान  दिया .
अपनी  पढाई  और  किताबों  का  खर्चा  निकालने  के  लिए  वो   class 8 से  ही  tuition पढ़ाने  लगे . बचपन  से  एक  असैक्षिक  माहौल  में  रहने  वाले  गोविन्द  को  पढाई  लिखाई   करने  पर  लोगों  के  ताने  सुनने पड़ते  थे . “ चाहे  तुम  जितना  पढ़ लो  चलाना  तो  रिक्शा  ही  है ” पर  गोविन्द  इन  सब  के  बावजूद  पढाई  में  जुटे  रहते . उनका  कहना  है . “ मुझे  divert करना  असंभव था .अगर  कोई  मुझे  demoralize करता  तो  मैं  अपनी  struggling family के  बारे  में  सोचने  लगता .”
आस – पास  के  शोर  से  बचने  के  लिए  वो  अपने  कानो  में  रुई लगा  लेते  , और  ऐसे  वक़्त  जब  disturbance ज्यादा  होती  तब  Maths लगाते  , और  जब  कुछ  शांती  होती  तो  अन्य  subjects पढ़ते .रात में  पढाई के लिए अक्सर उन्हें मोमबत्ती, ढेबरी , इत्यादि का सहारा लेना पड़ता क्योंकि उनके इलाके में १२-१४ घंटे बिजली कटौती रहती.
चूँकि   वो  शुरू  से  school topper रहे  थे  और  Science subjects में  काफी  तेज  थे  इसलिए   Class 12 के  बाद  कई  लोगों  ने  उन्हें  Engineering करने  की  सलाह  दी ,. उनके  मन  में  भी  एक  बार  यह विचार  आया , लेकिन  जब  पता  चला  की  Application form की  fees ही  500 रुपये  है  तो  उन्होंने  ये  idea drop कर  दिया , और  BHU से  अपनी  graduation करने  लगे , जहाँ  सिर्फ  10 रूपये की औपचारिक fees थी .
Govind अपने  IAS अफसर बनने  के  सपने  को  साकार  करने  के  लिए  पढ़ाई  कर  रहे  थे  और  final preparation के  लिए  Delhi चले  गए  लेकिन  उसी  दौरान   उनके  पिता  के  पैरों  में  एक  गहरा  घाव  हो  गया  और  वो  बेरोजगार  हो  गए . ऐसे  में  परिवार  ने  अपनी  एक  मात्र  सम्पत्ती  , एक  छोटी  सी  जमीन  को  30,000 रुपये  में  बेच  दिया  ताकि  Govind अपनी  coaching पूरी  कर  सके . और  Govind ने  भी  उन्हें  निराश  नहीं  किया , 24 साल  की  उम्र  में  अपने  पहले  ही attempt में (Year 2006)  474 सफल  candidates में  48 वाँ  स्थान  लाकर  उन्होंने  अपनी  और  अपने  परिवार  की  ज़िन्दगी  हमेशा -हमेशा  के  लिए  बदल  दी .
Maths पर  command होने  के  बावजूद  उन्होंने  mains के  लिए  Philosophy और  History choose किया , और  प्रारंभ  से  इनका  अध्यन  किया ,उनका कहना  है  कि , “ इस  दुनिया  में  कोई  भी  subject कठिन  नहीं  है , बस आपके  अनादर  उसे  crack करने  की  will-power होनी  चाहिए .”
अंग्रेजी  का  अधिक  ज्ञान  ना  होने पर  उनका  कहना  था , “ भाषा  कोई  परेशानी  नहीं  है , बस  आत्मव्श्वास  की ज़रुरत  है . मेरी  हिंदी  में  पढने  और  व्यक्त  करने  की  क्षमता  ने  मुझे  achiever बनाया .अगर  आप  अपने  विचार  व्यक्त  करने  में  confident हैं  तो  कोई  भी  आपको  सफल  होने  से  नहीं  रोक  सकता .कोई  भी  भाषा  inferior या  superior नहीं  होती . ये  महज  society द्वारा  बनाया  गया  एक  perception है .भाषा  सीखना  कोई  बड़ी  बात  नहीं  है – खुद  पर  भरोसा  रखो . पहले  मैं  सिर्फ  हिंदी  जानता  था ,IAS academy में  मैंने  English पर  अपनी  पकड़  मजबूत  की . हमारी  दुनिया  horizontal है —ये  तो  लोगों  का  perception है  जो  इसे  vertical बनता  है , और  वो  किसी  को  inferior तो  किसी  को  superior बना  देते  हैं .”
 गोविन्द  जी  की  यह  सफलता  दर्शाती  है  की  कितने  ही  आभाव  क्यों  ना  हो  यदि  दृढ  संकल्प  और  कड़ी मेहनत   से  कोई  अपने  लक्ष्य -प्राप्ति  में  जुट  जाए  तो  उसे  सफलता  ज़रूर  मिलती  है . आज  उन्हें  IAS officer बने  5 साल  हो  चुके  हैं  पर  उनके  संघर्ष  की  कहानी  हमेशा  हमें प्रेरित  करती  रहेगी .

Hindi Quotes

In Hindi: बैंक एक ऐसी जगह है जहाँ आपको तब पैसा मिल जायेगा जब आप ये साबित कर दें की आपको इसकी ज़रुरत नहीं है.
Bob Hope बौब होप
Quote 27: I always arrive late at the office, but i make up for it by leaving early.
In Hindi: मैं ऑफिस हमेशा देर से पहुँचता हूँ पर मैं इसकी कसर जल्दी निकल कर पूरी कर देता हूँ।
Charles Lamb चार्ल्स लैम्ब
Quote 28: Always go to other people’s funerals, otherwise they won’t come to yours.
In Hindi: हमेशा दुसरे लोगों की अंत्येष्टि में जाओ , अन्यथा वे तुम्हारी में नहीं आयेंगे।
Yogi Berra योगी बेरा
Quote 29: He who sleeps on the floor will not fall off the bed.
In Hindi: वह जो फर्श पर सोता है, बेड से गिरता नहीं है ।
Robert Gronock. रोबर्ट ग्रोनोक
Quote 30: The best cure for insomnia is to get a lot of sleep.
In Hindi: अनिद्रा का सबसे अच्छा उपचार है खूब सोना।
W. C. Fields. डब्लू. सी फ़ील्ड्स
Quote 31: Not only is there no God, but try finding a plumber on Sunday.
In Hindi: सिर्फ ऐसा नहीं है कि भगवान नहीं हैं , रविवार को प्लम्बर खोजने का प्रयास करो।
Woody Allen वुडी ऐलेन
Quote 32: I don’t even butter my bread; I consider that cooking.
In Hindi: मैं अपने ब्रेड पर बटर भी नहीं लगाता; मैं उसे कुकिंग मानती हूँ।
Katherine Cebrian कैथरीन सेबरियन
Quote 33: It matters not whether you win or lose; what matters is whether i win or lose.
In Hindi: ये मायने नहीं रखता कि तुम हारते हो या जीतते हो; जो मायने रखता है वो ये कि मैं हारता हूँ या जीतता हूँ।
Darrin Weinberg डेरिन वेनबर्ग
Quote 34: If your parents never had children, chances are… Neither will you.
In Hindi: यदि आपके माता-पिता को कभी बच्चे नहीं हुए, तो सम्भावना है ……आपको भी कभी नहीं होंगे।
Dick Cavett डिक केवेट
Quote 35: America is a country where half the money is spent buying food, and the other half is spent trying to lose weight.
In Hindi: अमेरिका एक ऐसा देश है जहाँ आधा पैसा खाना खरीदने में खर्च किया जाता है , और बाकी का आधा वजन घटाने के लिए .
Anonymous अनाम 
Quote 36: To err is human, to blame it on somebody else shows management potential.
In Hindi: गलती करना मानवीय है , इसका किसी और पर आरोप लगाना प्रबंधन क्षमता दर्शाता है.
Anonymous अनाम 
Quote 37: The trouble with being punctual is that nobody’s there to appreciate it.
In Hindi: समय का पाबन्द होने के साथ ये समस्या है कि इसकी तारीफ करने के लिए कोई नहीं होता .
Franklin P. Jones फ्रैंकलिन पी. जोंस
Quote 38: Before i got married i had six theories about bringing up children; now i have six children and no theories.
In Hindi: मेरी शादी होने से पहले , बच्चों कि परवरिश करने से सम्बंधित मेरे 6 सिद्धांत थे ; अब मेरे 6 बच्चे हैं और कोई सिद्धांत नहीं है.
John Wilmot जॉन विल्मोट

डायलॉग हट के

OTHER ONE LINERS

मजेदार उद्धरण

हा…हा..हा…हा..

Quote 1: When I die, I want to go peacefully like my grandfather did–in his sleep. Not yelling and screaming like the passengers in his car.

In Hindi: जब मैं मरुँ , तो शांति से जाना चाहता हूँ , जैसे मेरे दादा जी चले गए – सोते हुए . ना कि उनकी कार में बैठे पैसेंजर्स की तरह चीखते –चिल्लाते .
Bob Monkhouse  बॉब मोंकहाउस
Quote 2: Always borrow money from a pessimist. He won’t expect it back.
In Hindi: हमेशा एक निराशावादी से पैसे उधार लो. वह इसके वापस आने की उम्मीद नहीं करेगा .
Oscar Wilde ऑस्कर वाइल्ड
Quote 3: First the doctor told me the good news: i was going to have a disease named after me.
In Hindi: पहले डॉक्टर ने मुझे अच्छी खबर दी : मेरे नाम पे एक बिमारी का नाम रखा जाने वाला है .
Steve Martin  स्टीव मार्टिन
Quote 4: A successful man is one who makes more money than his wife can spend. A successful woman is one who can find such a man.
In Hindi: एक सफल आदमी वो है जो अपनी बीवी के खर्चे से ज्यादा कमा सके . एक सफल औरत वो होती है जो ऐसा आदमी खोज सके .
Lana Turner  लाना टर्नर
Quote 5: Knowledge is knowing a tomato is a fruit; wisdom is not putting it in a fruit salad.
In Hindi: टमाटर एक फल है ये जानना ज्ञान है; उसे फ्रूट सलाद में ना डालना बुद्धिमत्ता है .
Miles Kington  माइल्स किंग्टन
Quote 6: Why do people say “no offense” right before they’re about to offend you?-
In Hindi: ओफेंड करने से ठीक पहले लोग ‘नो ऑफेंस’ क्यों बोलते हैं.
Anonymous  अनाम 
Quote 7: I love deadlines. I like the whooshing sound they make as they fly by.
In Hindi: मुझे डेड्लाइन्स पसंद हैं. उनके निकलते समय आने वाली वुशशश.. की आवाज़ मुझे अच्छी लगती है .
Douglas Adams डगलस एडम्स
Quote 8: By all means, marry. If you get a good wife, you’ll become happy; if you get a bad one, you’ll become a philosopher.
In Hindi: कुछ भी हो जाए शादी करो . अगर तुम्हे अच्छी पत्नी मिलती है , तुम खुश हो जाओगे , अगर तुम्हे खराब पत्नी मिलती है , तुम एक दार्शनिक बन जाओगे .
Socrates सुकरात
Quote 9: I asked god for a bike, but i know god doesn’t work that way. So i stole a bike and asked for forgiveness.
In Hindi: मैंने भगवान् से एक बाइक मांगी , लेकिन मुझे पता है भगवान् ऐसे काम नहीं करते . इसलिए मैंने एक बाइक चुरा ली और क्षमा मांग ली .
Emo Philips एमो फिलिप्स
Quote 10: The best way to lie is to tell the truth . . . Carefully edited truth.-
In Hindi: झूठ बोलने का सबसे अच्छा तरीका है सच बोल दो ….. सावधानी से बनाया गया सच .
Anonymous अनाम