Thursday, July 4, 2013

चार्ली चैपलिन के जन्मदिन पर पढ़ें उनके श्रेष्ठ विचार

 
 
अंतत:, सबकुछ एक ढकोसला है।


हास्य टॉनिक है, राहत है, दर्द रोकने वाला है।
 
 
हम सोचते बहुत हैं और महसूस बहुत कम करते हैं। 
 
 
ईश्वर और मेरे बीच शांति है, मेरा टकराव इंसानों से है।
 
 
हंसी के बिना बिताया हुआ दिन बर्वाद किया हुआ दिन है।
 
 
भला कविता को अर्थपूर्ण होने की क्या आवश्यकता है?
 
 
ज़िन्दगी बढ़िया हो सकती है अगर लोग आपको अकेला छोड़ दें।
 
 
याद रखिये, आप हमेशा झपट सकते हैं वो भी बिना कुछ उठाये।
 
 
मैं जल्द ही एक गरीब राजा के बजाए एक सफल धूर्त कहलाउंगा।
 
 
आप किसका मतलब जानना चाहते हैं? ज़िन्दगी इच्छा है, मतलब नहीं।
 
 
शब्द सस्ते होते हैं। सबसे बड़ी चीज जो आप कह सकते हैं वो है 'हाथी'।
 
 
ज़िन्दगी करीब से देखने पर एक त्रासदी है दूर से देखने पर एक कॉमेडी।
 
 
तानाशाह खुद को आज़ाद कर लेते हैं, लेकिन लोगों को गुलाम बना देते हैं।
 
 
 
किसी आदमी का असली चरित्र तब सामने आता है जब वह नशे में होता है।
 
 
 
भूरे बालों वाली औरतें मुश्किलें पैदा करती हैं. वे यहूदियों से भी बदतर होती हैं।
 
 
असफलता महत्त्वहीन है। अपना मजाक बनाने के लिए हिम्मत चाहिए होती है।
 
 
सच में हंसने के लिए आपको अपनी पीड़ा के साथ खेलने में सक्षम होना चाहिए।
 
 
ये बेरहम दुनिया है और इसका सामना करने के लिए तुम्हे भी बेरहम होना होगा।
 
 
सिनेमा सनक है। दर्शक वास्तव में स्टेज पर जीवंत अभिनेताओं को देखना चाहते हैं।
 
 
इस जालिम दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है, यहां तक की हमारी परेशानियां भी नहीं।
 
 
सबसे दुखद चीज जिसकी मैं कल्पना कर सकत हूं वह है विलासिता का आदी हो जाना।
 
 
मुझे लगता है कि सही समय पर गलत काम करना जीवन की विडंबनाओं में से एक है। 
 
 
अभिनेता ठुकराए जाने की तलाश करते हैं। यदि उन्हें ये नहीं मिलता तो वे खुद को ठुकरा देते हैं।
 
 
ज़रूरतमंद दोस्त की मदद करना आसान है, लेकिन उसे अपना समय देना हमेशा संभव नहीं हो पाता।
 
 
मैं ऐसी सुन्दरता के साथ धैर्यपूर्वक नहीं रह सकता जिसे समझने के लिए किसी को व्याख्या करनी पड़े।
 
 
मैं यकीन नहीं करता कि जनता जानती है कि उसे क्या चाहिए। अपने करियर से मैंने यही निष्कर्ष निकाला है।
 
 
एक कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए मुझे बस एक पार्क, एक पुलिसकर्मी और एक सुन्दर लड़की की ज़रुरत होती है।
 
 
 
एक आवारा, एक सज्जन, एक कवि, एक सपने देखने वाला, एक अकेला आदमी, हमेशा रोमांस और रोमांच की उम्मीद करता है।
 
 
मैं सिर्फ और सिर्फ एक चीज रहता हूं और वह है एक जोकर। ये मुझे राजनीतिज्ञों की तुलना में कहीं ऊंचे स्थान पर स्थापित करता है।
 
अब मेरे लिए अमेरिका का कोई उपयोग नहीं है। यदि यीशु मसीह भी वहां के राष्ट्रपति बन जाएं तो भी मैं वहां वापस नहीं जाऊंगा।
 
 
हम सभी एक दूसरे की मदद करना चाहते हैं। मनुष्य ऐसे ही होते हैं। हम एक दूसरे के सुख के लिए जीना चाहते हैं, दुःख के लिए नहीं।
 
मेरी सभी फिल्में मुश्किल में पड़ने की योजना के इर्द- गिर्द बनती हैं, इसलिए मुझे गंभीरता से एक सामान्य सज्जन व्यक्ति दिखने का मौका देतीं हैं।
 
मैंने सोचा कि मैं बैगी पैंट, बड़े जूते, एक छड़ी और एक डर्बी टोपी पहन कर तैयार होऊंगा, सब कुछ उल्टा: पैंट बैगी, कोट तंग, छोटी टोपी और बड़े जूते।
 
 
मैं पैसों के लिए बिजनेस में गया, और वहीं से कला पैदा हुई। यदि इस टिपण्णी से लोगों का मोह भंग होता है तो मैं कुछ नहीं कर सकता। यही सच है।
 
 
मनुष्य एक व्यक्ति के रूप में प्रतिभाशाली है, लेकिन भीड़ के बीच मनुष्य एक नेतृत्वहीन राक्षस बन जाता है, एक  महामूर्ख  जानवर जिसे जहां हांका जाए वहां जाता है।
 
 
इंसानों की नफरत समाप्त हो जाएगी, तानाशाह मर जायेंगे, और लोगों से छीनी हुई शक्ति वापस उनके पास चली जायेगी। जब तक लोग मरते रहेंगे, स्वतंत्रता कभी ख़त्म नहीं होगी।
 
 

मुझे कैरेक्टर के बारे में कुछ पता नहीं था। लेकिन जैसे ही मैं तैयार हुआ, कपडे और मेकप मुझे उस व्यक्ति की तरह महसूस कराने लगे। मैं उसे जानने लगा, और स्टेज पर जाते-जाते वह पूरी तरह से मुझमें पैदा हो गया।

No comments:

Post a Comment