Tuesday, June 10, 2014

जानवरों में सबसे अधिक उम्र किसकी?


विशालकाय कछुए की आयु जानवरों में सबसे अधिक होती है। ये 120 से लेकर 200 वर्षों तक जीते हैं। इनका वजन भी लगभग 200 किलो से अधिक होता है। ये कछुए प्रशांत महासागर में गैलेपॅगोस द्वीप समूह पर पाए जाते हैं, जो इनका प्राकृतिक आवास है। ये विशाल कछुए घास,पौधे और पत्ते खाकर जीते हैं यानी शाकाहारी होते हैं।

ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र से संबंधित है और पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे दिया गया था? 
- भारत में सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार माना जाता है। यह पुरस्कार ज्ञानपीठ ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है। इसे 1961 में टाइम्स ऑफ इंडिया समूह ने स्थापित किया था। पुरस्कार स्वरूप पाँच लाख रु., पट्टिका और वागदेवी की कांस्य प्रतिमा प्रदान की जाती है।

यह पुरस्कार भारत की किसी भी भाषा में लेखन के लिए भारतीय नागरिक को प्रदान किया जाता है। पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 में मलयालम भाषा के साहित्यकार जी. शंकर कुरुप को दिया गया था।

No comments:

Post a Comment