Monday, March 10, 2014

क्या तुम जानते हो- सिंहमुख बंदर

Lion Tailed Monkey



सिंहमुख बंदसामान्यतः स्याह-बंदर कहते हैं...।

यह 20-24 इंच लंबा होता है, जिसमें 10-15 इंच की पूंछ होती है। मादा नर से छोटी होती है।

पूरे शरीर पर गहरे भूरे बाल होते हैं। चेहरे के आसपास शेर के अयाल की तरह लंबे बाल एवं पूंछ के छोर पर घने लंबे बाल का गुच्छा होने से इसे इंग्लिश में 'Lion tailed Monkey' कहते हैं।

यह पश्चिम में कर्नाटक के उत्तरी भाग से केरल तथा कन्याकुमारी तक पाया जाता है। यह घने जंगलों में 12-20 के समूह में रहते हैं। इनकी आवाज मनुष्य की खांसी की आवाज से मिलती है।

घने जंगलों के नष्ट होने एवं अवैध शिकार के कारण यह दुर्लभ हो चले हैं।

अपने बिछुड़े साथी को बुलाने के लिए यह भारी आवाज में कबूतर की तरह गूं-गूं करते हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए यह पेड़ों से उतरकर जमीन पर चलते हुए जाते हैं।

इनके नवजात शिशु सितंबर माह में अपनी माता के उदर से चिपके दिखाई देते हैं। 


No comments:

Post a Comment